40 खबरें फटाफटभरतपुरराजस्थानरूपबास

प्रशासन की अनदेखी के कारण जर्जर होने के कगार पर खेल स्टेडियम, ज्ञापन दिया 

ब्यूरो चीफ लखमी चन्द बंशीवाल

भरतपुर।रूपवास:  कस्बे के सिरसोंदा मार्ग स्थित खेल स्टेडियम की नगरपालिका प्रशासन द्बारा अनदेखी किए जाने के कारण खेल स्टेडियम का भवन जर्जर होने के कगार पर है। जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मक्खन पहलवान के नेतृत्व में उपखण्ड अधिकारी विष्णु बंसल को ज्ञापन दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मक्खन पहलवान के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में लिखा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सिरसोंदा मार्ग पर खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया गया था। लेकिन प्रशासन की अनदेखी व किसी भी कर्मचारी के नहीं होने के कारण असमाजिक तत्व खेल स्टेडियम परिसर में जाकर भवन को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिसके कारण स्टेडियम के शौचालय तक क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। जिसका खामियाजा युवाओं को उठाना पड़ रहा है। इसलिए स्टेडियम में अस्थाई कर्मचारी व कोच की नियुक्ति की जाए। जिससे युवा खिलाड़ियों को इस खेल स्टेडियम का लाभ मिल सके। इस अवसर पर राजू पहलवान सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button