महिला सुरक्षा संकल्प अभियान कार्यकम आयोजित
महिला सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति संवेदनशील रहते हुए इस जनजागरूकता अभियान में सहभागी बने - एसपी रोशन मीना

टोंक । ( ब्यूरो चीफ प्रिया गौत्तम) पुलिस अधीक्षक टोंक रोशन मीना व एएसपी रतन लाल भार्गव एवं महिला अपराध अनुसंधान सैल एएसपी कमल प्रसाद द्वारा कार्यालयों एवं पुलिस लाइन में पदस्थापित महिला अधिकारियों एवं महिला पुलिस कार्मिकों से पुलिस लाइन स्थित अन्वेषण भवन में संवाद स्थापित कर महिला सुरक्षा, कार्यस्थल पर सम्मान, महिला सशक्तिकरण एवं समाज में महिलाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया गया ।
संवाद कार्यक्रम के उपरांत महिला सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में महिला सुरक्षा, महिला सम्मान, समान अधिकार, महिला सशक्तिकरण, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, साइबर सुरक्षा तथा सुरक्षित समाज जैसे संदेशों से युक्त बैनर एवं तख्तियों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया। जिला मुख्यालय के साथ-साथ जिले के समस्त पुलिस थाना क्षेत्रों में भी महिला सुरक्षा जागरूकता रैलियाँ, जनसंवाद कार्यक्रम एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर आमजन को महिला सुरक्षा एवं महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों की जानकारी प्रदान करते हुए महिला हेल्पलाइन- 1090 , आपातकालीन सेवा-112 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के प्रभावी उपयोग के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, महिला एवं बाल अपराधों की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया तथा पुलिस द्वारा उपलब्ध विभिन्न सुरक्षा सेवाओं की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित पुलिस सहायता प्राप्त करने की जानकारी भी दी गई।
घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, साइबर उत्पीड़न एवं महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अन्य अपराधों के संबंध में विस्तृत जागरूकता प्रदान करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की घटना होने पर बिना भय के तत्काल पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त उपस्थित महिलाओं एवं छात्राओं को राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड करवाकर उसके विभिन्न फीचर्स, ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया, पुलिस सेवाओं की उपलब्धता तथा जिला
टोंक पुलिस अधीक्षक रोशन मीना ने कहा कि पुलिस आमजन से अपील करती है कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। प्रत्येक नागरिक को महिला सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति संवेदनशील रहते हुए इस जनजागरूकता अभियान में सहभागी बनना चाहिए, ताकि सुरक्षित, जागरूक एवं संवेदनशील समाज का निर्माण सुनिश्चित किया जा सके।



