मेवात के होनहार मोहम्मद साद ने NEET UG 2026 में लहराया परचम, क्षेत्र का बढ़ाया मान
ब्यूरो चीफ: मोहम्मद कासिम

खैरथल-तिजारा। मेवात क्षेत्र के ढोड़ कला निवासी मोहम्मद साद, पुत्र जाकिर हुसैन, ने NEET UG 2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मोहम्मद साद ने 617 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक 5661 तथा कैटेगरी रैंक 2343 हासिल की है, जिससे उन्होंने मेडिकल क्षेत्र में प्रवेश का मजबूत दावा पेश किया है।

मोहम्मद साद एक साधारण किसान परिवार से आते हैं। उनके पिता खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं और कठिन परिश्रम से बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाते हैं। मोहम्मद साद मेवात पब्लिक स्कूल, फिरोजपुर झिरका के पूर्व छात्र हैं।
उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर तिजारा मार्ग स्थित विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मेवात पब्लिक स्कूल के चेयरमैन एवं राष्ट्रीय शिक्षा रत्न अवार्डी शिक्षाविद् कासिम आज़ाद तथा स्कूल इंचार्ज हेमलता श्रीवास्तव ने मोहम्मद साद को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
कासिम आज़ाद ने कहा कि मोहम्मद साद की सफलता मेवात क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। समारोह में उनके माता-पिता के संघर्ष और मार्गदर्शन की भी सराहना की गई।
इस अवसर पर नवाज़ गाइड लाइन के डायरेक्टर ने भी मोहम्मद साद को NEET परीक्षा में सफलता पर बधाई दी।
कार्यक्रम में हाजी जसमाल खान (प्रधान, ढोड़ कला), हसन पार्षद, ठेकेदार इरशाद अली, इब्राहीम (ढोड़ खुर्द), भूरू खान, सब्बीर नम्बरदार, हाजी दीनू, शाबान, वसीम, आर्यन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




