पुलिस थाना पीपलू द्वारा अवैध बजरी खनन / परिवहन के विरूद्ध बडी कार्यवाही,अवैध बजरी परिवहन में प्रयुक्त दो ट्रेक्टर ट्रोली मय बजरी के जब्त
ब्यूरो चीफ प्रिया गौतम
टोंक । पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशानुसार व एएसपी रतनलाल भार्गव व सीओ पीपलू रामअवतार चौधरी के निकटतम सुपरविजन में एसएचओ पीपलू थाना रवीश सामरिया सीआई के नेतृत्व में गठित टीम प्रथम में हेड कांस्टेबल सुरेश चन्द , कॉस्टेबल विष्णु , कॉस्टेबल दिनेश व टीम नम्बर द्वितीय में सउनि लालाराम , कॉस्टेबल राजेन्द्र , कॉस्टेबल अमित सिंह द्वारा दिनांक 19 जुलाई रविवार को अवैध खनन/परिवहन के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए दौराने गश्त निगरानी बदमाशान अवैध बजरी परिवहन में प्रयुक्त 02 ट्रेक्टर मय ट्रोली मय बजरी के जब्त की गई है।
कार्यवाही विवरण निम्नानुसार है:- दिनांक 19 जुलाई रविवार को मांसी नदी तन नाथडी, डिग्गी सोहेला रोड के पास अवैध बजरी परिवहन करते हुये एक ट्रेक्टर महिन्द्रा डीआई भूमिपुत्र बरंग लाल, बिना नम्बर मय ट्रॉली जिसमें करीबन 08 टन अवैध बजरी भरी हुई है, को जब्त किया गया है। आरोपी देक्टर चालक मौके से फरार हो गया। इस संबंध में आरोपी ट्रेक्टर स्वामी / चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान व तलाश मुलजिम जारी है। एवं दूसरी कार्रवाई गहलोद नाथडी रोड पर इंडिया रपटा तन इंडिया के पास अवैध बजरी परिवहन करते हुये एक देक्टर महिन्द्रा डीआई भूमिपुत्र बरंग लाल, बिना नम्बर मय ट्रॉली जिसमें करीबन 08 टन अवैध बजरी भरी हुई है, को जब्त किया गया है। आरोपी टेक्टर चालक मौके से फरार हो गया। इस संबंध में आरोपी ट्रेक्टर स्वामी/चालक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान व तलाश मुलजिम जारी है।
एसएचओ रवीश सामरिया सीआई ने बताया कि पीपलू थाना क्षेत्र में आगे भी अपराध नियत्रंण हेतु सख्त कार्यवाही जारी रहेगी ।



