40 खबरें फटाफटभरतपुरराजस्थानरुदावल

बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा के लिए आवंटित की गई जमीन पर हनुमान जी की मूर्ति रखने को लेकर दो पक्षों विवाद

रिपोर्टर कुमरसैन

भरतपुर।रुदावल: क्षेत्र के महलपुर चूरा गांव में बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा के लिए आवंटित की गई जमीन पर हनुमान जी की मूर्ति रखने को लेकर दो पक्षों के आमने-सामने हो जाने से उपजे तनाव के बाद गाव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया गया। बताया गया है कि वर्ष 2023 में सरकार ने इस जमीन को अंबेडकर भवन और प्रतिमा के लिए अलॉट किया था, जो खाली पड़ी थी पर वहां हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करने से तनाव फैल गया। अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों की सहमति से मूर्ति को वहां से हटवाकर पास के मंदिर में रखवा दिया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा ऐतिहातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार महलपुर चूरा गांव में बाबासाहेब अंबेडकर प्रतिमा के लिए अलॉट जमीन पर हनुमान जी की मूर्ति रखने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। विवाद की सूचना मिलते ही रुदावल थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया गया। तहसीलदार राकेश गिरी के अनुसार साल 2023 में सरकार द्वारा इस जमीन को अंबेडकर भवन और प्रतिमा के लिए अलॉट किया गया था, जो खाली पड़ी थी लेकिन वहां पर हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करने से तनाव फैल गया। अधिकारियों द्वारा सूझबूझ से काम लेते हुए दोनों पक्षों की सहमति से मूर्ति को वहां से हटवाकर पास के मंदिर में रखवा दिया गया साथ ही ऐतिहातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button