40 खबरें फटाफटटोंकराजस्थान

राजस्थान संपर्क पोर्टल पर उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए अधिकारियों का सम्मान

ब्यूरो चीफ प्रिया गौत्तम

राजस्थान संपर्क पोर्टल पर उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए अधिकारियों का सम्मान

 

टोंक । राजस्थान संपर्क पोर्टल पर माह जून-2026 के दौरान शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन करते हुए टोंक जिले द्वारा राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सोमवार को कलेक्टेट सभागार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 21 अधिकारियों एवं कार्मिकों को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जिला कलक्टर टीना डाबी ने कहा कि जन शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक निस्तारण सुशासन की आधारशिला है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों की कार्यशैली अन्य अधिकारियों एवं कार्मिकों के लिए भी प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी ने अपने समर्पण, कार्यकुशलता एवं उत्तरदायित्वपूर्ण कार्यशैली से न केवल शिकायतों का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया, बल्कि टोंक जिले को राज्य में प्रथम स्थान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए उन्हें प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जिला कलक्टर ने आशा व्यक्त की कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इसी प्रकार टीम भावना के साथ कार्य करते हुए आमजन को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराते रहेंगे तथा भविष्य में भी जिले को उत्कृष्ट प्रदर्शन की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button