40 खबरें फटाफटभरतपुरराजस्थानरूपबास

कस्बे में सूने मकान से सोने चांदी के जेवरात चोरी

ब्यूरो चीफ लखमी चन्द बंशीवाल

भरतपुर।रूपवास:कस्बे के योगी मोहल्ले में स्थित एक सूने मकान से अज्ञात चोर सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़ित धीरज पुत्र गुलशन कुमार ने बताया कि मेरी पत्नी मायके गई हुई थी। में शुक्रवार की सायं को गोवर्धन की परिक्रमा देने चला गया। अलसुवह निकट ही रहने वाले मेरे पिताजी ने घर की लाइट जलती देख, घर पहुंच देखा तो कमरे का सामान बिखरा हुआ था। जिस पर चोरी की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।

जिस पर थानाधिकारी विनोद मीणा ने मय जाप्ते के मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ले सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के निर्देश दिए। वहीं पीड़ित धीरज ने बताया कि अज्ञात चोर दो सोने की अंगूठी, एक मंगलसूत्र, एक ओम, दो वाली, चांदी के कड़े, पायल, दो सिक्के चुरा ले गए। वहीं पुलिस द्बारा भरतपुर एफ एस एल टीम को जानकारी दी गई। जिस पर एफ एस एल टीम ने चोरी की घटना के साक्ष्य एकत्रित किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button