40 खबरें फटाफटभरतपुरराजस्थानरूपबास

राजकीय विद्यालय खान सूरजापुर में राजू-मीना मंच का पुनर्गठन, बाल अधिकारों पर दी गई जानकारी

ब्यूरो चीफ लखमी चन्द बंशीवाल

राजकीय विद्यालय खान सूरजापुर में राजू-मीना मंच का पुनर्गठन, बाल अधिकारों पर दी गई जानकारी

भरतपुर।रूपबास: राजकीय विद्यालय खान सूरजापुर में राजू-मीना मंच का पुनर्गठन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय, मीना मंच प्रभारी अरुणा मैडम, सह-प्रभारी दीप्ति मैडम तथा प्रयत्न संस्था से पंचायत फैसिलिटेटर अजेन्द्र लहरी और नरेंद्र जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान राजू-मीना मंच का पुनर्गठन कर छात्र-छात्राओं को मंच की भूमिका एवं जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। इसके साथ ही प्रयत्न संस्था से जुड़े नरेंद्र जी ने बच्चों को बाल अधिकारों, शिक्षा के अधिकार, सुरक्षा, सहभागिता तथा संरक्षण के अधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विद्यालय एवं संबंधित समिति को सूचना देने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानाचार्य महोदय ने कहा कि राजू-मीना मंच विद्यालय में बच्चों के नेतृत्व, आत्मविश्वास तथा सामाजिक जिम्मेदारी के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं से सक्रिय भागीदारी निभाने और विद्यालय को बाल-अनुकूल वातावरण बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button