40 खबरें फटाफटभरतपुरराजस्थान

पत्नी ने पति की हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए बाथरूम में गड्ढा खोदा और उसमें शव दबाकर ऊपर से मिट्टी, प्लास्टर और नई टाइल्स लगवा दीं

संपादक@लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल

भरतपुर।शहर के रंजीत नगर के मूल निवासी एक युवक की उत्तर प्रदेश के आगरा में बेहद खौफनाक तरीके से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आगरा के सिकंदरा इलाके में रहने वाले 44 वर्षीय सुरेंद्र कुमार शर्मा की उनकी ही पत्नी ने हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को घर के बाथरूम में ही दफना दिया था। यूपी की रोंगटे खड़े कर देने वाली इस वारदात ने देश के कुछ अन्य चर्चित हत्या कांडों की यादें ताजा कर दी हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी पत्नी ने पति की हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए बाथरूम में गड्ढा खोदा और उसमें शव दबाकर ऊपर से मिट्टी, प्लास्टर और नई टाइल्स लगवा दीं थी। आरोपी पत्नी ने शातिर दिमाग का परिचय देते हुए करीब 45 दिनों तक पति के लापता होने का नाटक करती रही और पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी साथ हीं पुलिस के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगालने का ढोंग भी करती रही ताकि किसी को उस पर शक न हो।

Oplus_131072

प्राप्त जानकारी अनुसार मामले का खुलासा उस समय हुआ जब पुलिस सुरेंद्र के खिलाफ दर्ज एक पुराने मामले के नियमित सत्यापन के लिए उनके घर पहुंची थी। पुलिस को देखकर पत्नी बुरी तरह घबरा गई और उसके संदिग्ध हावभाव को देखकर पुलिस को शक हो गया था। मृतक के भाई की सूचना पर पुलिस ने घर की सघन तलाशी ली, जहां बाथरूम की नई बनी फर्श देखकर संदेह गहरा गया था। पुलिस ने जब फर्श को तुड़वाकर खुदाई करवाई तब नीचे से सुरेंद्र का कंकाल बरामद हुआ था।

प्राप्त जानकारी अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला ने सोची-समझी साजिश के तहत बेटियों को पहले ही रिश्तेदार के घर भेज दिया था और रात को पति के खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी महिला लगातार अपने बयान बदल रही है, जिसमें वह कभी हत्या की बात स्वीकार कर रही है तो कभी पति की मौत होने पर डर के मारे शव दफनाने का दावा कर रही है। पुलिस पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button