40 खबरें फटाफटनदबईभरतपुरराजस्थान

नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का फीता काटकर विधिवत किया लोकार्पण

संपादक@लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल

भरतपुर। नदबई: विधायक जगत सिंह ने गुरुवार को क्षेत्र में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का फीता काटकर विधिवत लोकार्पण किया।

इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि ग्रामीणों को इलाज के लिए शहरों की तरफ न भागना पड़े।

विधायक ने क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार भी जताया। कार्यक्रम में विधायक की पत्नी सौमाया सिंह, पुत्र हनुत सिंह, बीसीएमओ डॉ. राहुल कौशिक सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

इसके बाद विधायक ने नगर पालिका परिसर में चल रहे शहरी सेवा शिविर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों को भूमि के पट्टों का वितरण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button