40 खबरें फटाफटभरतपुरराजस्थानरूपबास

रूपवास से जटमासी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इस समय पूरी तरह से बदहाल,ठेकेदार गहरी नींद में सोए

संपादक@लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल

भरतपुर।रूपवास:कस्बे में हुई शुरुआती बारिश ने ही सार्वजनिक निर्माण विभाग और संबंधित ठेकेदारों की लापरवाही को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगो का कहना है कि रूपवास से जटमासी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इस समय पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने और उनमें पानी भर जाने के कारण यह मार्ग अब राहगीरों के लिए बड़े हादसों का सबब बन चुका है। स्थानीय लोगो के अनुसार बारिश के बाद सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी जमा हो गया है जिससे वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं मिल पा रहा है। कस्बे में आए दिन दुपहिया वाहन चालक इन छिपे हुए गड्ढों के कारण असंतुलित होकर गिर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण और मरम्मत का जिम्मा संभालने वाले ठेकेदार गहरी नींद में सोए हुए हैं। स्थानीय लोगो द्वारा प्रशासन से कई बार शिकयत करने पर भी इस सड़क की सुध लेने वाला कोई नहीं है। स्थानीय लोगों ने अपील की है कि इस मार्ग से गुजरते समय वाहनों की गति अत्यंत धीमी रखें। जलभराव वाले हिस्सों में पैर रखने से बचें और यदि संभव हो तो हादसों से बचने के लिए किसी सुरक्षित या वैकल्पिक रास्ते का चुनाव करें। स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन और सार्वजनिक निर्माण विभाग से मांग की है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार किए बिना, इस सड़क की तुरंत मरम्मत करवाई जाए और लापरवाह ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की जाए। प्रशासन की इस बेरुखी को लेकर आम जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button