सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटवाना एक परिवार को भारी पड़ गया,पुलिस पर अनसुनी का आरोप
दबंगों ने लाठी-सरिया से मारा छुड़ाने गए परिवार के 9 लोगों को भी पीटा गया और जान से मारने की दी धमकी
भरतपुर।रूपवास: कस्बे क्षेत्र के गांव देवरी में सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटवाना एक परिवार को भारी पड़ गया।
देवरी निवासी पीड़ित पृथ्वीराज लोधा ने बताया कि कुछ समय पूर्व सरकारी भूमि पर सरपंच द्बारा किए गए अतिक्रमण की शिकायत प्रशासनिक अधिकारी व जिला कलक्टर से की गई थी। जिस पर प्रशासन ने सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटवा दिया। इसी शिकायत को लेकर 27 मई को उनके भाई श्रीराम को दबंगों ने लाठी-सरिया से पीट-पीटकर घर में बंद कर दिया।छुड़ाने गए परिवार के 9 लोगों को भी पीटा गया और जान से मारने की धमकी मिली। पीड़ितों का कहना है कि ये वही लोग हैं जिनके अवैध अतिक्रमण को उनकी शिकायत पर प्रशासन ने हटाया था। तभी से ये लोग रंजिश रखकर पीछे पड़े हैं।
सबसे बड़ा आरोप पुलिस प्रशासन पर है – पीड़ित परिवार का कहना है कि शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे दबंगों के हौसले बुलंद हैं।
पीड़ितों ने इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।




