ब्रेकिंग न्यूज़भरतपुरराजस्थान

करीब 55 लाख रुपये की लागत से विकसित ‘पंच गौरव’ थीम आधारित सर्किल का किया लोकार्पण

भरतपुरl शहर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान जिला एसपी कार्यालय के निकट करीब 55 लाख रुपये की लागत से विकसित ‘पंच गौरव’ थीम आधारित सर्किल का लोकार्पण किया गया। राजस्थान सरकार की इस महत्वाकांक्षी पहल के तहत भरतपुर जिले की सांस्कृतिक, कृषि, खेल और पर्यटन विरासत को शहर के मध्य एक आकर्षक लैंडमार्क के रूप में संजोया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार इस भव्य सर्किल में जिले की पांच प्रमुख विशेषताओं को कलाकृतियों के जरिए प्रदर्शित किया गया जिसमें मधुमक्खी पालन और शहद के प्रतीक स्वरूप पेड़ व छत्ते की आकृति, पारंपरिक सरसों तेल के लिए सरसों का पौधा, वनस्पति के रूप में कदम वृक्ष, विश्व प्रसिद्ध केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान की पहचान के लिए दो विशाल सारस पक्षी तथा जिले की समृद्ध कुश्ती परंपरा को दर्शाती दो महिला पहलवानों के आकर्षक स्कल्पचर स्थापित किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button