जोधपुर

पिता ने 3 जूते मारे तो विधायक बना, 5 मारते तो सांसद बन जाता: राजस्थान के BJP विधायक का वायरल वीडियो

ओसियां, राजस्थान: राजस्थान की राजनीति में अपने बेबाक और विवादित बयानों के लिए चर्चित ओसियां के भाजपा विधायक भैराराम सियोल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में जोधपुर में आयोजित एक धार्मिक जागरण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने संस्कारों और अनुशासन को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने उपस्थित लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया और सोशल मीडिया पर गहरा विवाद भी छेड़ दिया।

भैराराम सियोल ने कहा, “पिता ने तीन जूते मारे तो आदमी विधायक बन जाता है, अगर पांच मारते तो वो सांसद बन जाता।” उनके इस बयान ने जहां लोगों को हँसी का मौका दिया, वहीं कई लोगों ने इसे समाज में अनुशासन और संस्कार के महत्व के पहलू के रूप में भी देखा। वीडियो वायरल होते ही राजनीतिक हलकों में इसका तेजी से मजाक उड़ाया जाने लगा और सोशल प्लेटफॉर्म्स पर लोग अपने-अपने जवाब देने लगे।

विधायक ने अपने बयान के जरिए यह मजाकिया ताने-बाने में अभिभावकों द्वारा बच्चों के अनुशासन में कड़ी हिदायतों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी कहा कि आज के युवा अनुशासन की कमी के कारण कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उनका मानना है कि माता-पिता की सही संस्कार और अनुशासन से ही समाज में सुधार आ सकता है।

हालांकि, कुछ लोगों ने इस बयान को अनुशासन के गलत पक्ष को बढ़ावा देने वाला माना, जबकि समर्थकों ने इसे व्यवहारिक सच बताया। सोशल मीडिया पर

Related Articles

Back to top button