भाजपा युवा मोर्चा रूपबास द्वारा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित
ब्यूरो चीफ लखमी चन्द बंशीवाल

रूपबास (भरतपुर) राजस्थान: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा रूपबास के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के तहत विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश मंत्री भानु प्रताप सिंह राजावत रहे। शिविर का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर ने किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री भगवान दास शर्मा एवं जिला सह प्रभारी चेतन चौधरी धीरी सिंह जादौन पंचायत चुनाव प्रभारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन जिला संयोजक कृष्णा जाट के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर युवाओं ने रक्तदान को सामाजिक सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
शिविर में 43 रक्तदान करने वालो ने भाग लिया इस मौके पर जिला मंत्री नवीन दुवे, सुनील पाराशर , पवन चौधरी , शिवकांत योगी, तुलसी कश्यप, संतोष कुशवाहा, गौरव गुर्जर, शुभम शर्मा, विवेक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित रहे।




