राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ बयाना के तत्वावधान में स्काउट/गाइड, रोवर/रेंजर्स का निपुण एवं राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
ब्यूरो चीफ लखमी चन्द बंशीवाल

बयाना(भरतपुर)। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ बयाना के तत्वावधान में स्काउट/गाइड, रोवर/रेंजर्स का निपुण एवं राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्थान राजकीय महाविद्यालय बयाना में दिनांक 15-09-2026 से 18-09-2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका आज 18-09-2026 को समापन समारोह में स्थानीय कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फिरोज अख्तर द्वारा संभागियों को स्काउटिंग आन्दोलन के साथ जुड़ने के लाभों पर प्रकाश डाला एवं अन्त में ध्वज शिष्टाचार के माध्यम से संभागियों को प्रतिस्कल कराते हुए ध्वजावतरण कर समापन किया गया।
इस शिविर में प्रशिक्षण दल के रूप में मुरारीलाल शर्मा, चन्द्रप्रकाश गुप्ता, वीरेन्द्र वशिष्ठ, हरिओम धाकड़, बनय सिंह, केशव सिंह, सहदेव मीणा, हरपाल ठाकुर, दिलीप सिंह, मनीषा देशमा, रुचि कुमारी, पूनम कुमारी, पूजा अग्रवाल एवं पुरुषोत्तम शर्मा आदि द्वारा स्काउटिंग के विविध विषयों को विस्तार से स्पष्ट किया कर प्रशिक्षण प्रदान किया।




