जिले में नगर निकाय चुनाव पहला चरण मतदान शातिपूर्ण तरीक़े से संपन्न हुआ ,शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान हेतु टोंक पुलिस दृढ़ संकल्पित – एसपी रोशन मीना
ईवीएम में बंद हुआ निवाई नगर पालिका के 121 प्रत्याशियों का भाग्य, नतीजे 14 सितम्बर को आएंगे

टोंक। ( ब्यूरो प्रिया गौत्तम) जिले में नगर निकाय चुनाव पहला चरण 09 सितम्बर बुधवार शाम पांच बजे संपन्न हो गया । पुलिस और प्रशासन की सुरक्षा बंदोबस्त के बीच मतदाताओं ने मतदान किया । इसके साथ ही चुनाव लड़ रहे 121 नेताओं का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। मतदाताओं ने अपना फैसला ईवीएम का बटन दबा कर दिया। मतदाताओं का फैसला 14 सितम्बर को मतगणना के दिन पता चल सकेगा कि उन्होंने निवाई नगर पालिका की कमान किसे सौंपने का फैसला किया है। भाजपा के निवाई ,पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा व कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा भी मतदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए हर मतदान केन्द्र पर पहुंचे , जहाँ उन्होंने मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते नजर आए ।

एएसपी टोंक कमल प्रसाद मीना, सीओ निवाई रवि प्रकाश शर्मा, निवाई सीआई घासीराम मीना सहित पुलिस के जवान और प्रशासन के कई अधिकारियों ने दिनभर निवाई पालिका के सभी 40 मतदान केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा एवं मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।

जिले की निवाई नगर पालिका 40 वार्ड में पोलिंग परसेंटेज 81.80 रही , पीपलू नगर पालिका 20 वार्ड में पोलिंग परसेंटेज 84.25 रही, देवली में 35 वार्ड पोलिंग परसेंटेज 85.32 रही , दूनी में 20 वार्ड में पोलिंग परसेंटेज 86.63 रही , उनियारा में 20 वार्ड में पोलिंग परसेंटेज 86.44 रही , पाचो नगर पालिका में करीब 83.96 फीसदी मतदान हुआ । मतदान केंद्र से 500 मीटर पहले ही वाहनों पर रोक लगा दी । इससे बाहरी व अन्य लोग मतदान के दौरान मतदान केंद्र से दूर रहे।
निवाई नगर पालिका कांग्रेस-बीजेपी के काटे की टक्कर देखने को मिली , कांग्रेस-बीजेपी में भीतरघात देखने को मिला , दोनों ही पार्टी के बड़े नेता अपने प्रत्याशी के खिलाफ जमकर भीतरघात कर रहे थे , भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेता तो निर्दलीय की ओर इशारा करते हुए नजर आ रहे थे , राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता अपने-अपने तर्क तथा वोटों के समीकरण एवं कयासों के साथ कार्यकर्ता एवं आमजन अपने-अपने दल के नेताओं के समर्थन में बहस करते नजर आए। मतदाता एवं राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता अपने-अपने तर्क तथा वोटों के समीकरण एवं जीत के दावे करते नजर आए।
शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान हेतु टोंक पुलिस दृढ़ संकल्पित – एसपी रोशन मीना
टोंक जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीना द्वारा जिला टोंक के दूनी क्षेत्र में नगर निकाय प्रथम चरण के अंतर्गत जारी मतदान को लेकर विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया । इस दौरान मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं, पुलिस जाप्ते की तैनाती एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए ।




