40 खबरें फटाफटडीगब्रजनगरराजस्थान
सचिन पायलट के 49वें जन्मदिन पर गाय माताओं को गुड़ खिलाकर मनाया जन्म दिन
डीग।ब्रजनगर: उपखंड क्षेत्र के गांव नौगावां में AICC राष्ट्रीय महासचिव, पंजाब कांग्रेस प्रभारी एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के 49वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में राजेश पायलट किसान संगठन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह नौंगावा ने सचिन पायलट के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें निरंतर नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ाए। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी कार्यकर्ता उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष सुघड़ सिंह जाटव, प्रदेश सचिव राजीव गांधी पंचायतीराज विभाग अशोक शर्मा, पूर्व जिला महासचिव NSUI मोहनश्याम गुर्जर, अत्तो गुर्जर, भगवान सिंह, शुभम बंसल, सीताराम, हरिओम, सुनील सैनी, गोपी गुर्जर, मोन्टी गुर्जर सहित संगठन के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




