40 खबरें फटाफटटोंकराजस्थान

टोंक पुलिस अधीक्षक रोशन मीना की सख्ती से अपराधी भयभीत , पुलिस थाना अलीगढ़ ने 25 लाख रुपये किमत का 51 किलो 570 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किया जप्त 

अवैध मादक पदार्थ बिकी के 26,520 रुपये व परिवहन मे प्रयुक्त एक कार व एक मोटर साईकिल को जब्त कर तीन आरोपी रामअवतार जाट, कन्हैयालाल मीणा, मस्तराम मीणा को किया गिरफ्तार

पुलिस थाना पीपलू द्वारा एनडीपीएस एक्ट में एक साल से फरार 6 हजार रुपये का इनामी वाछिंत अपराधी सुधीर सांसी को किया गिरफतार

टोंक । (ब्यूरो चीफ प्रिया गौत्तम) टोंक पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशानुसार एएसपी रतनलाल भार्गव के निर्देशन में सीओ उनियारा अशोक कुमार के सुपरविजन में एसएचओ पुलिस थाना बनेठा हीरालाल वर्मा सीआई मय जाप्ता व पुलिस थाना अलीगढ़ की टीम सउनि जयनारायण मय जाप्ता की सयुक्त टीम द्वारा प्रभारी डीएसटी टोंक ओमप्रकाश की सूचना पर अवैध मादक पदार्थों पर कार्यवाही करते हुए एक वाहन हुन्डई वैन्यु कार व मोटर साईकिल हीरो डिलक्स पर सवार तीन व्यक्तियो के पास अवैध मादक पदार्थ 51 किलो 570 ग्राम गांजा पाया जाने पर उक्त मादक पदार्थ व वाहन कार हुन्डई वैन्यु व मोटर साईकिल हीरो डिलक्स को जप्त कर तीनों व्यक्तियों 1.रामाअवतार जाट पुत्र रामप्यारा जाति जाट (49) निवासी कुण्डेरा पुलिस थाना कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर (राज.) 2. कन्हैयालाल पुत्र औंकार जाति मीना (50) निवासी वार्ड नं. 05 नायको का मौहल्ला समिधि पुलिस थाना करवर जिला बून्दी (राज.)3. मस्तराम पुत्र तुलसीराम जाति मीणा (48)निवासी पागडी पुलिस थाना उनियारा जिला टोंक (राज.) को गिरफ्तार किया गया । घटना के सम्बन्ध में थाना अलीगढ पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है।

पुलिस थाना पीपलू:- एसपी रोशन मीना के निर्देशानुसार एएसपी रतन लाल भार्गव, सीओ पीपलू रामअवतार के सपुरविजन में एसएचओ पीपलू रविश सामरिया सीआई के नेतृत्व में गठित टीम एवं साईबर सैल टोंक के सहयोग से एनडीपीएस एक्ट में फरार छः हजार रूपये का ईनामी अपराधी सुधीर सांसी जो शातिर व बदमाश प्रवृत्ति का था, जो अपनी पहचान छुपाकर अलग अलग स्थान बदलकर फरारी काट रहा था जिसको थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कडी मेहनत व लगन से कार्यवाही करते हुए दिनांक 31 जुलाई को थाना मेहन्दवास के प्रकरण एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहा उक्त आरोपी सुधीर कुमार सोमावत पुत्र राकेश सांसी जाति सांसी (22) निवासी पोल्याडा थाना दूनी जिला टोंक को सोहेला के सूनसान रोड से डिटेन कर, गिरफ्तार किया गया। आरोपी से उपरोक्त प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

पुलिस थाना झिरानाः- एसपी टोंक रोशन के निर्देशन में एसएचओ झिराना कालूराम मीना के नेतृत्व में अवैध बजरी खनन/परिवहन के विरूद्ध टोंक पुलिस द्वारा लगातार ताबडतोड़ कार्यवाही करते हुये दौराने गश्त थाना झिराना द्वारा बनास नदी तन ग्राम लाॅक से अवैध बजरी परिवहन करने पर 04 ट्रेक्टर-ट्रोली मय 40 टन अवैध बजरी को जप्त कर 04 प्रकरण दर्ज किये गये।

पुलिस थाना घाड़ः-पुलिस एसपी रोशन मीना के निर्देशन में एसएचओ घाड़ हरिराम वर्मा सीआई के नेतृत्व में अवैध बजरी खनन/परिवहन के विरूद्ध टोंक पुलिस द्वारा लगातार ताबडतोड़ कार्यवाही करते हुये दौराने गश्त थाना घाड़ द्वारा ग्राम मुगलाना से अवैध बजरी परिवहन करने पर एक ट्रेक्टर-ट्रोली मय अवैध बजरी के जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया ।

पुलिस थाना नगरफोर्ट:- एसपी रोशन मीना के निर्देशन में एसएचओ नगरफोर्ट राजेन्द्र ताड़ा के नेतृत्व में अवैध बजरी खनन/परिवहन के विरूद्ध टोंक पुलिस द्वारा लगातार ताबडतोड़ कार्यवाही करते हुये दौराने गश्त थाना नगरफोर्ट द्वारा नगरफोर्ट तहसील के सामने से अवैध बजरी परिवहन करने पर एक ट्रेक्टर-ट्रोली मय अवैध बजरी के जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया ।

पुलिस थाना लाम्बाहरिसिंहः- एसपी टोंक रोशन मीना के निर्देशन में एसएचओ लाम्बाहरिसिंह घासीलाल के नेतृत्व में अवैध खनन/परिवहन के विरूद्ध टोंक पुलिस द्वारा लगातार ताबडतोड़ कार्यवाही करते हुये थाना लाम्बाहरिसिंह द्वारा फर्जी रवन्ना की आड में अवैध खनिज क्वाट्स पत्थर परिवहन करने पर एक डम्फर मय अवैध क्वाट्स पत्थर जप्त कर डम्फर चालक बबलू खान को किया गिरफ्तार ।

पुलिस थाना टोडारायसिंह :- एसपी टोंक रोशन मीना के निर्देशन में एसएचओ टोडारायसिंह मुकेश कुमार के नेतृत्व में अवैध खनन/परिवहन के विरूद्ध टोंक पुलिस द्वारा लगातार ताबडतोड़ कार्यवाही करते हुये दौराने गश्त थाना टोडारायसिंह द्वारा अवैध चैजा पत्थर परिवहन करने पर 01 ट्रेक्टर-ट्रोली मय 05 टन अवैध चैजा पत्थर को जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया ।

पुलिस थाना बरोनी:- एसपी टोंक रोशन मीना के निर्देशन में जिले में एसएचओ बरोनी के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ/शराब की रोकथाम के तहत टोंक पुलिस द्वारा लगातार ताबडतोड़ कार्यवाही करते हुये थाना बरोनी द्वारा जोंला रोड़ से अवैध देशी शराब के 53 पव्वे जप्त कर आरोपी सुरज जाट पुत्र जगदीश (51) निवासी ज़ोला थाना बरोनी जिला टोंक को गिरफ्तार किया जाकर एक्साईज एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button