40 खबरें फटाफटजयपुरटोंकराजस्थान

डीसीपी दक्षिण राजर्षि राज वर्मा के निर्देशन में पुलिस थाना मुहाना ने की बड़ी कार्रवाई 

चार साल से फरार 10 हजार रूपये का ईनामी मुल्जिम हरवीर ठाकुर उर्फ बुला को मथुरा से किया गिरफ्तार

टोंक/जयपुर । ( ब्यूरो चीफ प्रिया गौत्तम ) पुलिस उपायुक्त दक्षिण आयुक्तालय जयपुर डीसीपी राजर्षि राज वर्मा ने बताया की उच्चाधिकारीयो के आदेशानुसार चल रहे विशेष अभियान में जिले में चोरी की वारदातो की धरपकड व वारदतो के खुलासे तथा वांछित अपराधियो व ईनामी अपराधियो की धरपकड तथा नशे के खिलाफ चलाये गये विशेष अभियान के तहत अपराधियो के विरूद्ध त्वरित व कठोर कार्यवाही करने के लिये अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ललित कुमार शर्मा के निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त वृत मानसरोवर हेमेन्द्र शर्मा के निकट सुपरविजन में एसएचओ पुलिस थाना मुहाना मुकेश कुमार खारडिया सीआई के नेतृत्व में थाना मुहाना की स्पेशल टीम का गठन किया गया। गठित टीम में हैड कांस्टेबल कानसिंह , हैड कांस्टेबल भवरलाल , कॉस्टेबल ओमप्रकाश डोबर , कॉस्टेबल दामोदर सारण, कॉस्टेबल बहादुर , तकनिकी शाखा जिला जयपुर साउथ के हैड कांस्टेबल लोकेश , हैड कांस्टेबल रामसिंह द्वारा कार्यवाही करते हुये चार साल से फरार शातिर अपराधी 10 हजार रूपये का ईनामी हरवीर ठाकुर उर्फ बुला पुत्र यादराम जाति ठाकुर (28) निवासी ग्राम हथिया थाना बरसाना उत्तरप्रदेश को मथुरा उत्तरप्रदेश से डिटेन कर गिरफ्तार किया गया ।

घटना विवरण :- दिनांक 24 जुलाई 2022 को पुलिस थाना मुहाना पर परिवादीया ने दर्ज करवाया की मेरे पडोसी किरायेदार हरवीर ठाकुर उर्फ बुला ने मेरी अश्लील फोटो व विडीयो ना जाने कब बना ली तथा अब उसे वाईरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबन्ध बनाने का दबाव बना रहा है तथा 50 हजार रूपये की मांग कर रहा है । इस पर पुलिस थाना मुहाना ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई ।

सीआई मुकेश कुमार खरडिया ने बताया कि गठित टीम द्वारा किये गये प्रयास उक्त प्रकरण के दर्ज होने के बाद हरवीर ठाकुर उर्फ बुल्ला जयपुर छोडकर अपने गांव चला गया था जिसके बाद अलग अलग शहरो में फरारी काटता रहा जिसका तकनिकी आधार पर पुलिस टीम द्वारा लगातार पीछा किया जा रहा था लेकीन हरवीर उर्फ बुला बहुत शातिर किस्म का अपराधी है जो हमेशा बच जाता था जिस पर पुलिस थाना मुहाना की स्पेशल टीम ने लगातार पीछा कर मथुरा युपी से डिटेन कर पुछताछ कर गिरफ्तार किया गया है। जिस पर 10 हजार रूपये का ईनाम रखा गया था। जिससे पुछताछ के बाद गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया ।

विशेष भूमिका: ईनामी अपराधी हरवीर ठाकुर उर्फ बुला को ट्रेस कर गिरफ्तार करवाने में कॉस्टेबल ओमप्रकाश डोबर एवं कॉस्टेबल दामोदर सारण की विशेष भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button