40 खबरें फटाफटझुंझुनूटोंकराजस्थान

विशेष अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध पुलिस थाना उदयपुरवाटी की बड़ी कार्रवाई

अवैध 01.924 किलोग्राम गांजा जप्त, आरोपी महावीर प्रसाद गिरफ्तार

टोंक । (ब्यूरो चीफ प्रिया गौत्तम ) पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशानुसार, एएसपी झुंझुनूं मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन व वृताधिकारी वृत नवलगढ़ सूगन सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना उदयपुरवाटी रामपाल मीना सीआई के नेतृत्व में गठित टीम उ.नि ओमप्रकाश , हैड कांस्टेबल शुभकरण , कॉस्टेबल अमित पायल , कॉस्टेबल अनिल सिंह , चालक थानेश्वर द्वारा विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध 01.924 किलोग्राम गांजा जप्त कर आरोपी महावीर प्रसाद को गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई विवरणः- दिनांक 27 जुलाई सोमवार को उप निरीक्षक पुलिस थाना उदयपुरवाटी ओमप्रकाश को जरिये मुखबीर खास से सूचना मिली कि महावीर प्रसाद पुत्र गंगाराम निवासी मीणा मौहल्ला वार्ड न. 20 कस्बा उदयपुरवाटी के घर पर गांजा मिल सकता है। मुखबीर की सूचना विश्वसनीय होने पर उप निरिक्षक ओमप्रकाश मय जाप्ता के रवाना होकर महावीर प्रसाद के रिहायसी मकान पर पहुंचे जहां पर महावीर प्रसाद पुत्र गंगाराम निवासी वार्ड नं. 20 मीणा मौहल्ला उदयपुरवाटी पुलिस थाना उदयपुरवाटी मौजूद मिला, जिसके रिहायसी मकान की तलाशी पर आरोपी महावीर प्रसाद के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा वजन 01.924 किलोग्राम जप्त किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजिबद्ध कर अनुसंधान आरंभ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button