40 खबरें फटाफटभरतपुरराजस्थान

मीडिया पर कथित टिप्पणी से बवाल, पत्रकारों में आक्रोश

पुलिस दर्पण राजस्थान

भरतपुर। जिले की एक पंचायत समिति के ग्राम सचिव द्वारा कथित रूप से मीडिया कर्मियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आने के बाद पत्रकारों में नाराजगी व्याप्त है। पत्रकारों ने इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का अपमान बताते हुए कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

पत्रकारों का कहना है कि मीडिया समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाता है तथा प्रशासन और आमजन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करता है। ऐसे में किसी भी सरकारी कर्मचारी द्वारा मीडिया के प्रति कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करना उचित नहीं है।

पत्रकारों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button