40 खबरें फटाफटटोंकराजस्थान

सभी पेड़ लगाएं और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी उठाएं-सीईओ

ब्यूरो चीफ प्रिया गौतम

टोंक । मिशन हरियालो राजस्थान-2026 के तहत शुक्रवार को ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम‘‘ अभियान में मुख्य कार्यकारी अधिकारी टोंक राकेश कुमार मीना ने जिले में चल रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम का विभिन्न ग्राम पंचायतों में जाकर निरीक्षण किया।

वृक्षारोपण के जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत समिति मालपुरा की ग्राम पंचायत टोरडी में हुआ । इसके साथ ही ग्राम पंचायत मोर एवं भांवता में भी पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मौजूद रहे । मिशन हरियालो राजस्थान में ग्राम पंचायत टोरडी में 11 हजार एवं ग्राम पंचायत मोर एवं भांवता में 5-5 हजार पौधे लगाये जा रहे है।

इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने स्थानीय अधिकारियों, कार्मिकों एवं आमजन से अधिकाधिक पेड़ लगाकर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी उठाने का आहृान किया। अभियान के तहत जिले की पंचायत समितियों में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करते हुये सभी ग्राम पंचायतों में अधिकाधिक मात्रा में पौधे लगाये गये। मिशन हरियालों राजस्थान में हो रहे पौधारोपण का पर्यवेक्षण जिले स्तर से किया जाकर लगाये गये पौधों की जियो टेगिंग करवायी जा रही है तथा अधिकाधिक मात्रा में पौधे लगवाये जा रहे है। साथ ही सभी पंचायत समितियों को बारिश के मौसम में पौधारोपण का कार्य निरन्तर जारी रखने के निर्देष दिए।

जिले में हो रहे इस तरह के कार्यक्रमों में मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार मीना, अधीक्षण अभियंता कबीर अख्तर, विकास अधिकारी मालपुरा महेश चौधरी, विकास अधिकारी टोडारायसिंह सतपाल, सहायक अभियंता महेन्द्र कुमार जैन, परसराम शर्मा, संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रषासक एवं अन्य जनप्रतिनिधि/ कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button