40 खबरें फटाफटटोंकराजस्थान
मेधारकला में कृषि कार्य करते समय करंट लगने से किसान दयाशंकर गुर्जर की मौत , गांव व परिवार में मातम छा गया
ब्यूरो चीफ प्रिया गौतम

टोंक । निवाई उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़ागाँव के मेधारकला गांव में 24 जुलाई शुक्रवार को सुबह खेत में कार्य करते समय किसान दयाशंकर पुत्र रामनिवास जाति गुर्जर (38) निवासी मेधारकला अपने खेत मे फसल की सिंचाई कर रहे थे उसी दौरान करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया । परिजनों ने झुलसी हालत में निवाई राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर दत्तवास थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। किसान की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव व परिवार में मातम छा गया




