टोंकराजस्थान

बजरी माफिया के हौसले बुलन्द , दत्तवास पुलिस पर हमला

जैसे-तैसे दत्तवास थाना पुलिस को बचानी पड़ी अपनी जान , 4 महिलाएं सहित 13 पुरूष गिरफ्तार

टोंक।निवाई: (प्रिया गौत्तम ) निवाई उपखंड क्षेत्र में बजरी माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि किसी पर भी जानलेवा हमला कर देते है । शुक्रवार 5 जून को पुलिस थाना दत्तवास को सूचना मिली कि अवैध बजरी से भरे वाहन गांव अगरपुरा होकर निकल रहे है । इस सूचना पर पर दत्तवास थाना पुलिस टीम पहुची ओर एक अवैध बजरी से भरा ट्रेक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया । वापस थाना पर ले जाते समय समय महिलाओं ने रास्ता रोक लिया और बाद में करीब 15- 20 बजरी माफियाओं ने पुलिस दल पर हमला बोल दिया और पत्थरबाजी कर दी जिससे पुलिस की सरकारी वाहन के साथ तोड़ फोड़ कर दिया । लिहाजा दत्तवास पुलिस के जवान जैसे-तैसे अपनी जान बचानी पड़ी किसी भी जवान को कोई चोट नही आई ।

दरअसल ये घटना शुक्रवार 5 जून करीब दिन के 4 बजे के आस पास की है। दत्तवास थाना क्षेत्र का गांव अगरपुरा गांव के स्थानीय लोगों ने अवैध बजरी परिवहन की शिकायत दत्तवास थाना पुलिस से की थी। इस पर पुलिस ने गांव में बजरी भरकर आ रहें ट्रेक्टर ट्रॉली को पकड़ने अगरपुरा पहुंच गए ओर एक अवैध बजरी से भरा ट्रेक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया । लेकिन इस बीच बजरी खनन परिवहन से जुड़े बजरी माफिया व महिलाएं आ गई और उन्होंने पुलिसकर्मियों को घेर लिया। इस बीच काफी देर तक गहमागहमी रही । यहां बजरी माफियाओं ने महिलाओं के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों के साथ बदसलुकी की तथा हमला बोल दिया जिससे पुलिस की गाड़ी का पीछे वाला सीसा टूट गया । दत्तवास थाना एसएचओ हीरालाल वर्मा सीआई ने बताया कि हमलवारों पर कार्रवाई करते हुए 13 पुरुष व 4 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है मुकदमा दर्ज कर फरार माफियाओं की पहचान कर तलाश शुरू कर दी है ।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button