राजेश पायलट किसान संगठन द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित मनाई जयंती
डीग। कस्बा ब्रजनगर बाईपास रोड स्थित आंनद भवन पर राजेश पायलट किसान संगठन द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनकी पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान राजेश पायलट किसान संगठन जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह नौंगावा ने कहा कि स्वग्रीय श्री राजीव गांधी जी ने 18 वर्ष की आयु वाले युवाओं को वोट डालने का अधिकार दिया और उन्होंने देश में दूरसंचार और सूचना क्रांति की नींव रखी। पंचायत राज व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए और युवाओं को राजनीति एवं विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया उनकी दूरदर्शी सोच और आधुनिक भारत के निर्माण की दिशा में किए गए कार्य आज भी प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर पूर्व जिला सचिव सुबान खान, सुनील सैनी, शुभम बंसल, कन्हैया गुर्जर, गोरधन सिंह गोपी गुर्जर आदि संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।