40 खबरें फटाफटभरतपुरराजस्थानरूपबास

कांग्रेसियों ने छात्र छात्राओं पर बेरहमी से किए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री का पुतला जलाया 

ब्यूरो चीफ लखमी चन्द बंशीवाल

भरतपुर।रूपवास: कस्बे की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रूपबास ने छात्रों और युवाओं के भविष्य के साथ हुए कथित खिलवाड़ के खिलाफ महादेव चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। बुधवार को कस्बे के ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व विधायक अमरसिंह जाटव, ब्लॉक अध्यक्ष रविन्द्र परमार व ओबीसी जिलाध्यक्ष संजीव चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इन कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों के नेतृत्व में महादेव चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जला जंतर मंतर पर शांति पूर्वक धरना दे रहे छात्र छात्राओं पर बेरहमी पूर्वक लाठीचार्ज किए जाने का विरोध जताया। साथ ही इन लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। पूर्व विधायक अमरसिंह जाटव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र परमार ने कहा कि जिस तरीके से परीक्षाओं में पेपर लीक कर छात्र छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इन पेपरों के लीक होने पर शिक्षा मंत्री को नैतिकता के आधार पर अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। छात्रों की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार को जवाब देना चाहिए, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। इस अवसर पर बबली, प्रेमसिंह , नवनीत, सुरेश राजावत, मक्खन पहलवान, नंदराम शर्मा, रामेन्द्र दनगस, पवन, बनवारीलाल, कृष्णकांत, विक्की कटारा, कैलाशी राम, शुशील सिंह, नरेंद्र, जमील, गजेन्द्र, समय कटारा, रवि, धीरज, मनोज , आजाद आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button