40 खबरें फटाफटखैरथल-तिजाराराजस्थान

मरहूम चाहत के पौत्र साहिर पुत्र शहीद ने NEET UG परीक्षा में हासिल की शानदार सफलता

ब्यूरो चीफ: मोहम्मद कासिम

खैरथल-तिजारा। ग्राम पंचायत भाकड़ोजी के एक छोटे से गांव के किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले साहिर, पुत्र शहीद एवं मरहूम चाहत के पौत्र ने NEET UG 2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

साहिर की प्रारंभिक शिक्षा गांव के विद्यालय से हुई। कठिन परिश्रम और लगन के बल पर उन्होंने NEET UG परीक्षा में 566 अंक प्राप्त किए। उन्हें ऑल इंडिया रैंक (AIR) 25,553 तथा ओबीसी श्रेणी में रैंक 12,278 प्राप्त हुई।

साहिर की इस उपलब्धि से पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों, परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button