40 खबरें फटाफटबयानाभरतपुरराजस्थान

खेत में काम कर रहे किसान की जहरीले कीड़े के काटने से मौत

संपादक@लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल

भरतपुर।बयाना: उपखण्ड क्षेत्र के महमदपुरा गांव में खेत में काम करने के दौरान एक 45 वर्षीय किसान रविन्द्र उर्फ बबुआ गुर्जर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार रविन्द्र अपने खेत में काम कर रहे थे कि तभी किसी अज्ञात जहरीले कीड़े ने उन्हें काट लिया जिससे वे वहीं बेहोश होकर गिर पड़े। भतीजे मुकेश गुर्जर खेत पर पहुंचा, तो उसने रविन्द्र को अचेत अवस्था में देखा। परिजन उसे बयाना के अस्पताल लेकर भागे लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी अनुसार घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर श*व का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द किया है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूरी जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button