40 खबरें फटाफटभरतपुरराजस्थानरूपबास

ब्लास्टिंग से भिडयानी क्षेत्र के घरों में दरारें ,लोगों का जीवन दहशत में,विधायक के दखल के बावजूद भी नहीं रुकी ब्लास्टिंग

संपादक@लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल

भरतपुर।रूपवास: उपखण्ड क्षेत्र के भिडयानी और काले पट्ठे इलाके में खनन माफिया नियमों को ताक पर रखकर रोजाना भारी ब्लास्टिंग कर रहा हैं। विस्फोटों की तीव्रता इतनी अधिक है कि स्थानीय निवासियों के सभी घरों में गहरी दरारें आ गई हैं और लोग खौफ के साए में जीने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि खनिज विभाग के नियमों के अनुसार पहाड़ों में विस्फोटकों का इस्तेमाल प्रतिबंधित है, फिर भी हर दिन भारी ब्लास्टिंग की जा रही है।

लगातार हो रहे धमाकों से घरों की नींव हिल रही है और छतों के गिरने का खतरा बना हुआ है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर लोगों में विशेष दहशत।

ग्रामीणों ने कहा कि ब्लास्टिंग की आवाज पुलिस वृताधिकारी (CO) कार्यालय और खनिज विभाग के दफ्तर तक साफ सुनाई देती है, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।

बीते दिन भिडयानी गांव की दर्जनों महिलाओं ने प्रदेश कुशवाह आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले उपखंड कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर क्षेत्रीय विधायक को स्थिति से अवगत कराया। विधायक ने जिम्मेदार अधिकारियों को ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि इसके बावजूद इस क्षेत्र में रोजाना ब्लास्टिंग जारी है।

प्रशासन से ब्लास्टिंग को जल्द से जल्द बंद कराने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button