भरतपुरराजस्थानरूपबास

पोखर से अतिक्रमण हटवाने एवं सफाई करवाने की मांग को लेकर विकास अधिकारी काजल शर्मा को दिया ज्ञापन

भरतपुर।रूपवास: क्षेत्र में स्थित जसवंत नगर के ग्रामीणों ने गांव में बनी हुई पोखर से अतिक्रमण हटवाने एवं सफाई करवाने की मांग को लेकर विकास अधिकारी काजल शर्मा को ज्ञापन दिया है। ग्रामीणों ने पोखर से अतिक्रमण हटवाकर गांव के भविष्य की रक्षा करने की मांग की है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया है कि जसवंतनगर गांव, शक्करपुर ग्राम पंचायत के आबादी क्षेत्र में बनी हुई प्राचीन पोखर पर दबंगों के अतिक्रमण से जलभराव की समस्या बनी हुई है साथ ही पानी के सड़ने से बीमारियाँ फैल रही हैं एवं पोखर के किनारे बने मंदिर की शोभा भी खराब हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button