अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजनैतिकराजस्थानसामाजिक

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के अनावरण समारोह में श्रद्धापूर्वक नमन व आदर्शों, विचारों को स्मरण किया

अलवर।रामगढ़: विधानसभा के ग्राम रौणपुर, बड़ौदा मेव में भारत रत्न, संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के महान पुरोधा डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के अनावरण समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उनके आदर्शों और विचारों को स्मरण किया। सांसद भजनलाल जाटव (करौली धौलपुर ) ने कहा कि बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर जी ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक समानता स्थापित करने के लिए समर्पित किया। उनके द्वारा निर्मित संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है। आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता, शिक्षा और न्याय आधारित समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। इस दौरान सांसद भजनलाल जाटव (करौली धौलपुर ),भरतपुर सांसद संजना जाटव, दौसा विधायक डी.सी. बैरवा, रामगढ़ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे आर्यन जुबेर खान सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। सांसद भजनलाल जाटव (करौली धौलपुर ) ने कहा कि बाबासाहेब का जीवन संघर्ष, ज्ञान, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही हम एक सशक्त, समतामूलक और विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button