
जयपुर मै ढाबे बंद होने के कगार पर आ रही है बिना गैस सिलेंडर के, होटल फेडरेसन के अध्यक्ष हुसैन खान ने बताया की राजधानी जयपुर के मानसरोवर, सिंधी कैंप, और आस पास के इलाकों मै कई छोटे ढाबे और होटल बंद होने की कगार पर पहुंच गए है। होटल व्यवसाईयों ने जिला प्रशासन से मुलाक़ात कर मांग की है की होटेल व रेस्टोरेंट की भी राशनिंग सिस्टम के तहत सिलेंडर उपलब्ध कराये जाये। ताकि उनका संचालन जारी रह सके। हुसैन खान के अनुसार बड़े होटल मै औस्तन 50 से 60 कर्मचारी और छोटे होटल व ढाबे मै 20 लोग रोजगार से जुड़े है। अगर गैस की सप्लाई इसी तरह बंद रही तो इन हज़ारों कर्मचारियों की नौकरी पर संकट आ सकता है।




