
आज दिनांक 10/03/26 क़ो वाल्मीकि समाज के लोगों ने अजमेर के अलवरगेट थाना क्षेत्र मे वाल्मीकि समाज के दो युवकों क़ो अपहरण कर gulab बाड़ी ओवर ब्रिज के नीचे धारडर हथियारों से मारने और पिस्टल से फायरिंग कर वाल्मीकि समाज के दोनों युवकों पर जानलेवा हमला करने पर पिछले दो दिनों से अलवरगेट थाना के द्वारा 72 घंटों मे कोइ कार्यवाही नहीं करने पर, आज दिन मे काफ़ी हज़ार की तादाद मे लोगों ने कलेक्ट्रट पर पुलिस के बेरेक तोड़कर अंदर SP ऑफिस मे घुसने का प्रयास किया और कलेक्ट्रट के बाहर हज़ारो लोग धरने पर बैठे। वाल्मीकि समाज के लोगों का कहना है की अगर अगले 24 घंटों मे पुलिस ने अपराधियों क़ो गिरफ्तार नहीं किया तो अजमेर शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा जाएगी। और वाल्मीकि समाज सड़कों पर उतरेगा।




