40 खबरें फटाफटभरतपुरराजस्थान
पटेल सरदारों ने कांग्रेस छोड़ आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का थामा दामन
ब्यूरो चीफ लखमी चन्द बंशीवाल

भरतपुर, राजस्थान। भरतपुर में भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर पार्षद के कार्यालय पर कई पटेल सरदारों ने कांग्रेस छोड़कर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर श्रीफल आंधाना, विकेश, धारा गुर्जर, राजेंद्र गुर्जर, समुंदर सिंह एवं भारत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी में शामिल होने वाले लोगों का स्वागत किया।
इस उपलक्ष को लेकर भरतपुर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां चर्चा का विषय बनी हुई हैं। नए सदस्यों के पार्टी से जुड़ने को स्थानीय राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से भी देखा जा रहा है।




