40 खबरें फटाफटभरतपुरराजस्थानरूपबास

सीमा जैन बनीं अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन रुपवास इकाई की महिला अध्यक्ष

ब्यूरो चीफ लखमी चन्द बंशीवाल

रुपवास (भरतपुर)। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जिला शाखा भरतपुर की ओर से रुपवास निवासी श्रीमती सीमा जैन पत्नी राकेश कुमार को रुपवास इकाई की महिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। इस संबंध में संगठन की ओर से 10 अक्टूबर 2026 को नियुक्ति पत्र जारी किया गया। यह नियुक्ति इकाई अध्यक्ष सदस्य संजीव गुप्ता की अनुशंसा पर की गई है।

संगठन ने विश्वास जताया कि श्रीमती सीमा जैन अपनी नेतृत्व क्षमता एवं अनुभव के माध्यम से रुपवास इकाई को सक्रिय और संगठित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। साथ ही वे सामाजिक एकता, सेवा भावना और समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगी।

सीमा जैन की नियुक्ति से समाज में महिला सहभागिता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। उनकी नियुक्ति पर वैश्य समाज के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button