40 खबरें फटाफटभरतपुरराजस्थान

सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (ASI) मनीषा चाहर ने ऑल इंडिया पुलिस आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर रचा इतिहास

पुलिस दर्पण राजस्थान/ब्यूरो चीफ लखमी चन्द बंशीवाल

भरतपुर/ राजस्थान ।

सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (ASI) मनीषा चाहर ने ऑल इंडिया पुलिस आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता के 50 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। मनीषा चाहर के शानदार प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में अपना लगातार नौवां पदक हासिल कर पुलिस महकमे का नाम रोशन किया है। रिजर्व पुलिस लाइन भरतपुर में पदस्थापित मनीषा चाहर की इस अभूतपूर्व खेल उपलब्धि पर पुलिस रेंज आईजी प्रीति चंद्रा ने उन्हें पुलिस लाइन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मेडल और उत्तरीय पहनाकर सम्मानित किया तथा बधाई दी है।

प्राप्त जानकारी अनुसार इस सम्मान समारोह के दौरान पुलिस रेंज आईजी प्रीति चंद्रा ने मनीषा चाहर के साथ-साथ उनके पूरे परिवार को एक और बड़ी दोहरी खुशी की बधाई दी है। मनीषा चाहर के पुत्र अधिराज, जो वर्तमान में सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अध्ययनरत हैं, उन्होंने नेशनल सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) जीता है। पुलिस रेंज आईजी ने अधिराज की इस राष्ट्रीय सफलता पर भी विशेष रूप से शुभकामनाएं दीं है और माँ-बेटे की इस खेल जोड़ी को भविष्य में देश व राज्य का नाम वैश्विक पटल पर चमकाने के लिए प्रेरित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button