टोंक जिले की नगर निकायी क्षेत्र में पुलिस ने निकाला फ्लैगमार्च
नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए जिले में पुलिस पूरी तरह मुस्तैद - एसपी रोशन मीना

टोंक । ( प्रिया गौत्तम) पुलिस अधीक्षक टोंक रोशन मीना के निर्देशन में नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए जिले में पुलिस पूरी तरह अलर्ट एवं मुस्तैद है । निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान सम्पन्न कराने के लिए जिला पुलिस की व्यापक तैयारियो के साथ दिनांक 01 सितंबर को जिले की सभी नगर निकायी क्षेत्र में फ्लैगमार्च निकाला गया ।
आगामी नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए टोंक पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था संबंधी तैयारियां की जा रही हैं। चुनाव के दौरान आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने तथा मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिलेभर में पुलिस बल को पूरी तरह मुस्तैद किया गया है। चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा मुख्य बाजारों, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों, मतदान केन्द्रों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च, पैदल गश्त एवं नियमित वाहन गश्त की जा रही है, ताकि आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे तथा असामाजिक तत्वों में कानून का भय कायम रहे।
असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर विशेष निगरानी :-
चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले संभावित असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों को चिन्हित कर उन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस द्वारा ऐसे व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए आवश्यकतानुसार निरोधात्मक एवं कानूनी कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही पूर्व में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले, चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की संभावना वाले तथा संदिग्ध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों पर भी पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले संभावित असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों को चिन्हित कर उन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस द्वारा ऐसे व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए आवश्यकतानुसार निरोधात्मक एवं कानूनी कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही पूर्व में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले, चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की संभावना वाले तथा संदिग्ध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों पर भी पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी।
सोशल मीडिया पर भी पुलिस की कड़ी नजर:-
चुनाव के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली भ्रामक, अफवाहजनक अथवा आपत्तिजनक सामग्री पर भी टोंक पुलिस द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं, अफवाहें, भड़काऊ सामग्री अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले संदेश प्रसारित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी अपुष्ट सूचना अथवा अफवाह को आगे प्रसारित न करें और किसी भी संदिग्ध या भड़काऊ सामग्री की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
मतदान केन्द्रों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था:-
नगर निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदान केन्द्रों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की त्वरित कार्रवाई व्यवस्था को भी सक्रिय रखा गया है। चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने, मतदाताओं को डराने-धमकाने, मतदान प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने अथवा किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी एवं नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
टोंक पुलिस अधीक्षक रोशन मीना की आमजन से अपील :-
पुलिस अधीक्षक टोंक रोशन मीना ने जिले के आमजन से अपील की है कि नगर निकाय चुनाव के दौरान निर्भीक एवं स्वतंत्र होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें तथा शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें और न ही उसे सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से प्रसारित करें। किसी भी संदिग्ध मृतिविधि, कानून व्यवस्था से संबंधित समस्या अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रसावित करने वाले प्रयास की सूचना तत्काल पुलिस को दें।




