40 खबरें फटाफटउच्चैनभरतपुरराजस्थान

शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों व छात्र छात्राओं ने तालाबंदी कर किया प्रदर्शन 

ब्यूरो चीफ लखमी चन्द बंशीवाल

भरतपुर। उच्चेंन: क्षेत्र की उच्चैन ग्राम पंचायत सैदपुरा स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय सैदपुरा में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों व छात्र छात्राओं ने तालाबंदी कर कर प्रदर्शन किया है।

सैदपुरा के ग्रामीणों व छात्र छात्राओं ने बताया कि विधालय में प्रधानाचार्य संहित शिक्षकों के 12 पद रिक्त हैं। इन रिक्त पदों को लेकर छात्र छात्राओं ने कई बार विधालय में मौजूद शिक्षकों को भी अवगत कराया है कि विधालय में शिक्षक नहीं होने के कारण पढ़ाई नहीं हो पा रही है। उसके बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। वहीं शिक्षक लगाए जाने को लेकर 13 जुलाई को भी तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया गया था। उस दौरान उच्चाधिकारियों ने पांच दिन में शिक्षक लगवाए जाने का आश्वासन दिया था। उसके बावजूद आज तक शिक्षक नहीं लगाए गए। जिस पर मजबूर होकर ग्रामीणों व छात्र छात्राओं ने पुनः अपने परिजनों को साथ में लाकर विधालय के गेट पर ताला लगा दिया। साथ ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना प्रदर्शन व तालाबंदी की जानकारी मौजूद शिक्षकों ने उच्चाधिकारियों को दी। जिस पर करीब तीन घंटे पश्चात भी कोई विभागीय अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिस पर धरना प्रदर्शन अभी भी जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button