40 खबरें फटाफटटोंकराजस्थान

कोठीनातमाम विद्यालय परिसर में पौधा रोपण किया,पर्यावरण को संतुलित बनायें रखने के लिए पौधारोपण जरूरी – राजेश शर्मा

ब्यूरो चीफ प्रिया गौतम

टोंक । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोठीनातमाम टोंक में दिनाक 28 जुलाई मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक टोंक राजेश शर्मा ने विद्यालय परिसर में पौधा रोपण किया । इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी राजेश शर्मा ने कहा कि वृक्षों का मानव जीवन मे महत्वपूर्ण स्थान है, वृक्ष पृथ्वी की अमूल्य धरोहर है। जिनसे हमे फल, फूल, छाया, ऑक्सीजन एवं कई प्रकार की औषधियां प्राप्त होती है। हमे पर्यावरण को संतुलित बनायें रखने के लिए पौधारोपण किया जाना जरूरी है। पौधारोपण के साथ-साथ उसे संरक्षित रखने एवं बड़े होने तक उसकी देखभाल करना जरूरी है। तब ही हम सबके द्वारा पौधारोपण करने की सार्थकता साबित होगी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामदयाल जांगिड व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी टोंक में कार्यरत सूरज चौधरी , व्यख्याता सीमा तोगरा , उप प्रधानाचार्य गिरिराज मीना , निधि शर्मा व कृष्ण चौधरी सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button