40 खबरें फटाफटजयपुरटोंकराजस्थान

वरिष्ठ पत्रकार विनोद सांखला को स्टार सोशल ग्रुप जयपुर ने टोंक जिले का अध्यक्ष मनोनीत किया

पिंक सिटी प्रेस क्लब जयपुर में लहरिया उत्सव का आयोजन हुआ 

जयपुर/टोंक । (ब्यूरो चीफ प्रिया गौत्तम) पिंक सिटी प्रेस क्लब जयपुर में दिनांक 26 जुलाई रविवार को समाज सेवी बिना कँवर द्वारा लहरिया उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें जयपुर की प्रबुद्ध सैकड़ो महिलाओं ने भाग लिया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जयपुर सांसद मंजू शर्मा रही व विशिष्ट अतिथि डॉ राकेश केदावत एवं पत्रकार विनोद सांखला निवाई रहे ।

डॉ राकेश केदावत ने बताया कि कारगिल दिवस को देखते हुए जयपुर के जांबाज शहीद अमित भारद्वाज को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनकी याद में आई हुई महिलाओं को पौधा वितरण कर एक पौधा मां के नाम लगाने का निवेदन किया

कार्यक्रम आयोजक बिना कँवर ने पत्रकार विनोद सांखला को दुपट्टा पहना कर सम्मानित किया एवं सांसद मंजू शर्मा ने सभी को एक पौधा देश के नाम और एक पौधा मां के नाम लगाने का आग्रह किया ।

इस अवसर पर स्टार सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित होने वाला स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या 14 अगस्त पर भव्य समारोह एक शाम देश के नाम का पोस्टर विमोचन भी किया गया ।

इस अवसर पर स्टार सोशल ग्रुप में वरिष्ठ पत्रकार विनोद सांखला को टोंक जिले का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया । स्टार हॉस्पिटल प्रतापनगर के स्वामी डॉ राकेश केदावत ने विनोद सांखला द्वारा किए जा रहे हैं सामाजिक हित कार्यों की सराहना की एवं आपको आपके क्षेत्र के समाज सेवियों को 14 अगस्त को प्रताप मैरिज गार्डन प्रताप नगर सांगानेर पर आमंत्रित किया जहां भव्य समारोह में प्रतिभागियों का स्वागत सम्मानित किया जाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button