40 खबरें फटाफटटोंकराजस्थान

पीपलू थानाधिकारी रविश सामरिया ने संभाला कार्यभार: अवैध खनन/परिवहन व नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी

ब्यूरो चीफ प्रिया गौतम

टोंक । पीपलू थाना के नव नियुक्त थानाधिकारी रविश सामरिया ने विधिवत मंगलवार 14 जुलाई को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों और जवानों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यभार संभालने के बाद सीआई रविश सामरिया ने क्षेत्र में जुआ सट्टा , अवैध गतिविधियों , अवैध खनन/ परिवहन सहित बढ़ती नशा तस्करी और नशे के फैलाव को गंभीर चिंता का विषय बताया। नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नवनियुक्त पीपलू थानाधिकारी रविश सामरिया ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने आम नागरिकों से बिना किसी भय के नशा तस्करी, अवैध गतिविधियों या अन्य अपराधों की सूचना पुलिस को देने की अपील की । पीपलू सीआई सामरिया ने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करने का भी आग्रह किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button