पैर फिसलने से वृद्ध महिला की पोखर में डूबने से मौत
संपादक@लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल

भरतपुर।रूपवास:कस्बे के धौलपुर मार्ग स्थित काले पट्ठे पर मौजूद खनन पोखर में पैर फिसलने से वृद्ध महिला की डूबने से मौत हो गई। जिस पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
घाटौली चौकी के हैंड कांस्टेबल गुमान सिंह ने बताया कि बृजकिशोर पुत्र सुंदरलाल ने मर्ग दर्ज करवाई कि मेरी मां विरमा देवी खानसूरजापुर में ही रहती थी। साथ ही वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। सोमोवती अमावस्या के दिन वह पूजा करने के लिए काले पट्ठे पर पूजा करने के दौरान पैर फिसलकर पोखर में डूब गई। पोखर के निकट बैग रखा होने व शव पोखर में तैरता दिखाई देने पर ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को बाहर निकलवा शिनाख्त करवा परिजनों को सूचना दी। वहीं भरतपुर से पहुंची एफ एस एल टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।




