डीगब्रजनगरराजस्थान

स्वर्गीय राजेश पायलट जी की 26 वीं पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

संपादक:लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल

डीग।ब्रजनगर: उपखण्ड के गांव नौगांवा में राजेश पायलट किसान संगठन के द्वारा प्रखर प्रहरी, जन जन के लोकप्रिय नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट जी की 26 वीं पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजेश पायलट किसान संगठन डीग जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि स्वग्रीय राजेश पायलट जी का संपूर्ण जीवन किसानों, युवाओं, गरीबों एवं वंचित वर्ग के अधिकारों की रक्षा तथा जनसेवा के प्रति समर्पित रहा। उनकी सादगी संघर्षशीलता, कर्मठता और जनहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है इस अवसर पर प्रदेश सचिव राजीव गांधी पंचायतीराज विभाग एडवोकेट अशोक शर्मा, जिला सचिव सुबान खान, ब्लॉक सचिव गोपी गुर्जर, शहर कांग्रेस महासचिव शुभम बंसल, मुखराम सिंह, भगवान सिंह, राजवीर सिंह, धर्मवीर सिंह गुर्जर,मोन्टी गुर्जर, घनश्याम सिंह अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button