बयानाभरतपुरराजस्थान

चीते ने शेरगढ़ और सिकंदरा गांव के बीच स्थित जंगलों में एक बकरी को अपना शिकार बनाया

सूचना पर बयाना वन रेंज के अधिकारी और कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे

भरतपुर।बयाना: क्षेत्र के बंध बारैठा वन्यजीव अभ्यारण्य में घूम रहे ‘केपी-3 चीता’ ने इलाके में अपनी मौजूदगी का पुख्ता अहसास करा दिया है। चीते ने शेरगढ़ और सिकंदरा गांव के बीच स्थित जंगलों में एक बकरी को अपना शिकार बनाया है। चीते द्वारा आबादी क्षेत्र के नजदीक शिकार किए जाने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार चीते द्वारा बकरी का शिकार करने की सूचना पर बयाना वन रेंज के अधिकारी और कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे साथ ही मध्य प्रदेश के कूनो अभ्यारण्य से आई विशेषज्ञों की विशेष टीम ने भी प्रभावित क्षेत्र में डेरा डाल दिया है। कूनो की यह टीम आधुनिक उपकरणों की मदद से चीते की लोकेशन और उसकी गतिविधियों पर चौबीसों घंटे पैनी नजर रख रही है।

प्राप्त जानकारी अनुसार चीते की मौजूदगी और उसके आक्रामक रुख को देखते हुए वन विभाग ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने शेरगढ़, सिकंदरा एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे अकेले या बिना वजह जंगल की ओर न जाएं साथ ही मवेशियों को चराने के लिए भी सुरक्षित स्थानों पर ही रखने और पूरी सतर्कता बरतने की हिदायत दी है।

प्राप्त जानकारी अनुसार वन्यजीव विशेषज्ञों ने कहा कि बंध बारैठा अभ्यारण्य का प्राकृतिक वातावरण और वहां मौजूद शिकार के अनुकूल परिस्थितियां इस चीते को काफी रास आ रही हैं और यही वजह है कि वह पिछले 10 दिनों से इसी इलाके में लगातार विचरण कर रहा है। वन विभाग चीते को सुरक्षित रखने एवं ग्रामीणों से भी चीते की सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए लगातार मॉनिटरिंग में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button