ज्वाइन करने के नियम व शर्ते
ज्वाइन करने के नियम व शर्ते:-
पुलिस दर्पण राजस्थान, मासिक पत्रिका, समाचार पत्र व डिजिटल एडिशन मैं ज्वाइन करने के नियम :-
1 कोइ भी युवक युवती जो पुलिस दर्पण मैं ज्वाइन होना चाहता है वह किसी भी संकाय से 12th पास होना आवश्यक है।
2 पुलिस दर्पण मैं सम्पूर्ण राजस्थान से कोइ भी युवक युवती ज्वाइन कर सकता है।
3 पुलिस दर्पण राजस्थान मैं कोइ अनुभवी पत्रकार भी ज्वाइन करना चाहेगा तो सबसे पहले उनको 45 days की इंटर्नशिप पर ही जोइनिंग दी जाएगी ताकि उनका कार्य देख सकें।
4 पुलिस दर्पण मैं कोइ भी अनुभवी पत्रकार भी ज्वाइन करना चाहेगा तब उनको 45 days की जाँच के बाद ही पुलिस दर्पण के प्रिंट व डिजिटल एडिशन मैं केवल विज्ञापन के कमीशन बेस पर ही जॉब पर रख जायेगा।
5 पुलिस दर्पण राजस्थान समाचार पत्र, मासिक पत्रिका व डिजिटल एडिशन मैं ज्वाइन करने से पहले कैंडिडेट के स्वयं के नाम से 50/रूपये के स्टाम्प पर शपथ पत्र टाइप करके उस पर स्वयं के साइन करके पुलिस दर्पण राजस्थान के मुख्य कार्यालय मैं जमा करवाने पर ही उनको id card दिया जायेगा और पहला id card 45 दिनों का ही मिलेगा, 45 दिनों का कार्य देखकर ही अगला id card जारी किया जायेगा।
6 पुलिस दर्पण राजस्थान मैं जिस किसी कैंडिडेट ने ज्वाइन करने के बाद कभी रूपये पैसों के लिए मार्केट मैं ब्लैक मैलिंग की और उस कैंडिडेट की सबूत सहित शिकायत कार्यालय मैं आ गई तब उस कैंडिडेट को तुरंत निरस्त कर दिया जायेगा।
7 पुलिस दर्पण राजस्थान मैं ज्वाइन होने के बाद किसी पत्रकार पर कोइ मुकदमा दर्ज हो जाता है और वह कोर्ट से साबित भी हो जाता है तब भी उस कैंडिडेट को निरस्त किया जा सकता है।
8 पुलिस दर्पण राजस्थान के किसी भी जोबर व्यक्ति के द्वारा समाचार पत्र की किसी भी प्रकार की पालिसी या योजना को कोइ भी कैंडिडेट बाहर लीक कर देता है तब भी उस कैंडिडेट को निरस्त किया जा सकता है।
9 पुलिस दर्पण राजस्थान मैं जो कैंडिडेट जॉब करते हुए 1 वर्ष पूरा कर लेता है उसके बाद उस व्यक्ति को मासिक सैलरी पर रखा जा सकता है।
10 पुलिस दर्पण राजस्थान मैं जो कोइ अनुभवी व्यक्ति सम्पूर्ण राजस्थान मैं केवल एक स्पेशल इंटरव्यू की जॉब करना चाहता हो उस कैंडिडेट को कम से कम 3 माह इंटरव्यू का कार्य करके दिखाना होगा, उसके कार्य को देखकर ही कैंडिडेट को टारगेट सहित फिक्स सैलरी पर जॉब दी जा सकती है।
11 पुलिस दर्पण राजस्थान मैं ज्वाइन करने वाले कैंडिडेट को प्रथम 2 माह तक कोइ ऑफर लेटर और PRO लेटर नहीं दिया जायेगा। क्योंकि कम से कम 2 माह तक कैंडिडेट को विज्ञापन के कमीशन बेस पर ही कार्य करना है।
12 पुलिस दर्पण राजस्थान मैं ज्वाइन हुए व्यक्तियों के लिए प्रत्येक कैंडिडेट के लिए प्रत्येक 4 माह मैं एक इंटरव्यू होगा जिसमे वह अपने मिले हुए पद मैं अपने अच्छे कार्य करके प्रमोशन पा सकता है।
13 पुलिस दर्पण राजस्थान मैं कोइ भी व्यक्ति अपना मेडिकल स्वयं करवा कर देगा, क्योंकि कार्य करते हुए अगर कैंडिडेट की तबियत ख़राब होकर अस्पताल मैं भर्ती हो जाता है या उसकी मौत हो जाती है तब पुलिस दर्पण राजस्थान उसके लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
14 पुलिस दर्पण राजस्थान मैं ज्वाइन व्यक्ति को दुर्घटना बीमा 3 माह की जॉब के बाद करवाया जायेगा, क्योंकि जो पुलिस दर्पण राजस्थान मैं 3 माह कार्य कर लेगा कम्पनी उसी कैंडिडेट को दुर्घटना बीमा करवाएगी, उस कैंडिडेट को 3 माह पहले अगर कार्य के दौरान अंग भंग या उसकी मौत हो जाती है तब भी पुलिस दर्पण राजस्थान उसको मुआवजा नहीं देगा।