

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को एसएमएस अस्पताल का निरीक्षण कर ओपीडी एवं सभी स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उपचार व्यवस्था, उपलब्ध सुविधाओं एवं अस्पताल प्रबंधन के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मरीज को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार, आवश्यक सुविधाएं एवं संवेदनशील सेवाएं उपलब्ध हों। अस्पतालों में स्वच्छता और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया की प्रदेशवासियों को बेहतर, सुलभ एवं प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।




