ताजा खबरभरतपुर

रुपबास थाना क्षेत्र मै विवाहिता ने फाँसी लगाकर आत्मा हत्या की

रूपवास थाना क्षेत्र के गांव कारई में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस के साथ गांव पहुंच कमरे में फांसी के फंदे पर लटके शव को उतरवा कर रूपवास उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतका प्रिया के पिता शंकर सिंह निवासी लज्जा की घड़ी थाना सैफउ ने थाने पर मामला दर्ज करवाया कि मेंने दो वर्ष पूर्व कारई निवासी प्रशांत के साथ अपनी पुत्री प्रिया की शादी की थी। तभी से प्रिया के सुसरालीजन इसे परेशान कर रहे थे। जिसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी। रविवार को प्रिया का फोन आया कि यह लोग मुझे बहुत परेशान कर रहे हैं। आप आ जाओ। जिस पर में रविवार देर सायं पुलिस को साथ लेकर प्रिया के घर पहुचा। जहां कमरे का ताला लगा हुआ था। पुलिस ने अंदर पहुंच देखा कि प्रिया फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। पुलिस ने शव को उतरवा रूपवास उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। वहीं प्रिया के पिता ने सुसरालीजनों के खिलाफ हत्या किए जाने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना को लेकर एफएसएल टीम ने घटना स्थल पर पहुंच साक्ष्य एकत्रित किए। वहीं मामले की जांच वृताधिकारी नीरज भारद्वाज कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button