ताजा खबरभरतपुर

तीन बाइक की टक्कर मै चार युवक घायल

रूपवास कस्बे के भरतपुर मार्ग स्थित खानुआं पुल के निकट बोकोली फ्लाईओवर पुल पर तीन बाइकों की टक्कर में चार युवक घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की सहायता से रूपवास उप जिला अस्पताल भिजवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ओमवीर पुत्र ताराचंद निवासी किरावली बाबू के साथ बाइक से रूपवास की ओर आ रहा था। इसी दौरान भरतपुर की ओर से राजकुमार पुत्र मुन्ना लाल निवासी जगदीश पुरा आगरा भरतपुर की ओर जा रहा था। अचानक तेजगति से किए ओवरटेक से दोनों बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसी दौरान एक अन्य बाइक सवार की भी इन बाइकों से टकरा गई। जिससे चार लोग घायल हो गए। जिस पर इन चारों में से तीन को रूपवास उप जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। जहां उपचार के पश्चात इन्हें छुट्टी दे दी गई। वहीं पुलिस ने तीनों बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button