
भीमराव अंबेडकर जयंती मनाने के उपलक्ष्य में मीटिंग का आयोजन किया गया
भरतपुर।रूपबास (लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल) : दिनांक 29 मार्च को अंम्बेडकर पार्क खानुआ में 14 अप्रैल डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाने के उपलक्ष्य में मीटिंग का आयोजन किया गया। बंटी अंबेश ने बताया कि जिसकी अध्यक्षता ध्रुवानंद महाराज द्वारा की गई एवं मीटिंग में आसपास के सम्माननीय लोगों द्वारा भागीदारी निभाई गई व सर्व सम्मानित ने निम्न निर्णय लिया कि गांव खानुआ व आसपास गांव से अधिक से अधिक लोगों को जयंती में भागीदारी हेतु जागरूक किया जाए।
14 अप्रैल के उपलक्ष्य में जितने भी सदस्य बने हैं उनकी नैतिक जिम्मेदारी रहेगी कि जो राशि एकत्रित की जाएगी उसकी देखरेख उसी गांव के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष एवं अन्य लोगों द्वारा की जाएगी।
इसी प्रकार गांव में एकत्रित टीम जाएगी उन्हीं के द्वारा उस गांव से जिन विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं उनके नाम व मार्कशीट सहित प्राप्तांक नोट करेंगे व आयोजन के दिवस उन्हें आगमन हेतु कहें साथ ही 14 अप्रैल में निमंत्रित करेंगे।छात्र छात्राओं को कमेटी के लोगों द्वारा ही सम्मानित किया जायेगा।
जिन छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा वे छात्र सुबह 10 बजे अंबेडकर पार्क खानुआ पर उपस्थित होंगे।
खानुआ गांव को छोड़कर अन्य गांव से जो चन्दा एकत्रित होगा वो अंबेडकर जयंती में जो भी खर्चा होगा उसी में किया जायेगा।इस कमेटी में निर्णय लिया गया है कि इस आयोजन में खानुआ से महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।मीटिंग में निर्णय लिया गया कि स्वयं की सहमति से गांव पूठिया नगला व खिज़ूरी की एक झांकी लायेंगे साथ ही हीरापुर से भी एक झांकी लायेंगे।आस पास के गांव के लोगों को झंडा, झंडिया व पट्टियां आदि खानुआ कमेटी उपलब्ध कराएगी।
बरिघा अध्यक्ष जगदीश व
बरिघा उपाध्यक्ष भरत सिंह द्वारा मीटिंग में सभी निर्णय सर्व सम्मानित द्वारा लिए गए।




